तस्करी के संदेह में ले जाई जा रही दो गायें बरामद, जांच में जुटी पुलिस
जमशेदपुर, जून 10 -- पटमदा: कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुड़दा साहेब बांध के समीप बुधवार तड़के एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुबह करीब 6 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से वाहन से दो गायों को सुरक्षित बरामद किया तथा स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों गायों को कथित रूप से पश्चिम बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। दुर्घटना के बाद वाहन को निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन सफल नहीं होने पर उसमें सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अवैध रूप से पशुधन परिवहन के इस मामले में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गायों को क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.