गोपालगंज, मई 8 -- बैकुंठपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने पशु तस्करी के संदेह पर पिकअप वैन पर लदे छह मवेशियों के साथ छह लोगों को हिरासत में पुलिस ने लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती सीवान जिले के नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के रास्ते पशुओं की तस्करी कर कुछ लोग ले जा रहे हैं। पुलिस की टीम ने पहुंचकर पिकअप वैन को जब्त कर लिया। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...