तस्करी के लिए ले जा रहे थे पशु, तस्कर गिरफ्तार
बगहा, जून 28 -- बेतिया,एक संवाददाता । कालीबाग थाना की पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर एक मवेशी के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि उत्तरवारी पोखरा निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दीपक की गिरफ्तारी शनिवार को हजारीटोला से की गई। वह एक मवेशी को पिकअप पर तस्करी के नियत से ले जा रहा था। मवेशी को संरक्षण में लेकर पिकअप को जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद दीपक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दीपक को मवेशी व पीकप के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- तस्करी के लिए ले जा रहे थे पशु, तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- पिकअप पर लदे पांच गौवंश बरामद, एक तस्कर धराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.