सिमडेगा, अप्रैल 28 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बड़काडुइल पंचायत के लामगढ़ गांव के समीप मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने दर्जनों प्रतिबंधित मवेशी को जब्त किया है। जबकि तस्कर फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मवेशी तस्कर उड़ीसा बॉर्डर से झारखंड में प्रवेश कर जमतई पंचायत के जोरकुंडा और टुडयू होते हुए लामगढ़ इलाके से खूंटी जिले के रनिया की ओर प्रतिबंधित मवेशी ले जाते है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने सभी प्रतिबंधित मवेशी को थाना में रखा है। इधर पुलिस तस्करों का पता लगाने में जुट गई है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.