तस्करी के लिए ले जाते 22 पशु के साथ दो गिरफ्तार
मधुबनी, जून 20 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। तस्करी के लिए ले जाते 22 भैंसों के साथ पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर ट्रक और भैंसों को जब्त कर ली है। गिरफ्तार दोनो की पहचान सीतामढ़ी जिला के नानपुर गांव के फूल बाबू (ट्रक चालक) एवं नानपुर के ही मो.नसीम मंसूरी (पशु व्यपारी) के रूप में की गई है। इस संबन्ध में एसआई जलालुद्दीनन के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होने लिखा है कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि अम्बेडकर चौक पर पशुओं से लदा एक ट्रक को रोक रखा गया है। तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया तथा उसकी जांच करने पर ट्रक पर 18 भैंस एवं 4 उसके बच्चे लदा हुआ था। एसआई ने ट्रक के चालक एवं पशु व्यपारी को गिरफ्तार कर लिया। एसआई ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.