बांदा, सितम्बर 13 -- बांदा। मटौंध थाने के अछरौड़ गांव में पुलिस ने तस्करी के लिए जा रहे 21 जानवरों से लदी डीसीएम को पकड़ा। पुलिस को कुछ गाड़ियों में अवैध रूप से जानवरो को ले जाने की जानकारी मिली। अछरौड़ के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी वहां पर दो पिकअप व एक छोटा हाथी, चारपहिया वाहन से कुल 21 भैंस व पड़वा बरामद हुए। पुलिस ने गिरवां थाने के पैगंबरपुर निवासी लालजी, रजोल, हुसैन पुर के राजेन्द्र अइला गांव के रामबाबू, अतर्रा कस्बा के सुरेश व बिसंडा कस्बा के सूरज को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया। मवेशियों को प्रधान के संरक्षण में किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...