रांची, अप्रैल 7 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जरियागढ़ पुलिस ने क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात कर्रा-कामडारा रोड पर छापेमारी कर दो पिकअप वैन से 18 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। इस दौरान एक बैल की मौत गाड़ी में ही हो गई, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर सभी तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जरियागढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कर्रा-कामडारा रोड के रास्ते अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में संदिग्ध स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.