गौरीगंज, जनवरी 29 -- एसओजी, मुंशीगंज पुलिस व वन विभाग ने की कार्रवाई अमेठी, संवाददाता। जिले की एसओजी टीम ने मुंशीगंज पुलिस व वन विभाग के साथ मिलकर कछुआ तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने एक पिकअप पर लादकर बेंचने के लिए बनारस ले जाए जा रहे 1203 कछुओं को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से कछुआ बिक्री से प्राप्त 60 हजार रुपए भी मिले। पिकअप को सीज करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्जकर जेल भेज दिया। बीते बुधवार की देर रात लगभग दो बजे एसओजी प्रभारी अनूप सिंह को मुखबिरों से सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप पर कछुए लादकर बेंचने के लिए जा रहे हैं। जिस पर उन्होंने प्रभारी निरीक्षक मुंशीगंज शिवाकांत त्रिपाठी को सूचना देते हुए मुंशीगंज चौराहे की तरफ से आ रही पिक...