औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के पास सोमवार रात पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाई जा रही करीब 30 गायों को जब्त कर लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने एक तेज रफ्तार ट्रक को रोककर उसमें लदी गायों को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर दीपक कुमार व सुनील कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक की जांच की, जिसमें गायों को ठूंस-ठूंस कर भरा पाया गया। पुलिस ने सभी गायों को जब्त कर गया गौशाला भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक बाजार से तेज गति से गुजर रहा था और उसमें से गायों की आवाज सुनाई दे रही थी, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद वाहन को रोका गया, लेकिन चालक भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.