महाराजगंज, जुलाई 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल को बड़ी सफलता मिली है। खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने सीमा क्षेत्र से 70 बोरी यूरिया खाद व पिकअप बरामद कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।जोगियाबारी समन्वय प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट समरजीत सिंह को सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 531/22 के निकट स्थित बिजली पावर हाउस के पास पिकअप पर लदी भारी मात्रा में यूरिया खाद छिपाकर ले जाई जा थी। उसे अवैध रूप से नेपाल ले जाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही समन्वय प्रभारी ने सीमा चौकी बैरिया बाजार के कमांडर को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उपनिरीक्षक जितेन सिंह के नेतृत्व में छह अन्य जवानों का विशेष नाका दल गठित कर मौके पर भेजा...