तस्करी के लिए जा रहे डेढ़ दर्जन मवेशी पकड़ाए
बगहा, जून 2 -- चौतरवा, एक संवाददाता। थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी के लिए एक पिकअप पर लोड कर ले जाये जा रहे लगभग डेढ़ दर्जन पशुओं को मंगलवार को बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक पशु तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। चौतरवा थाना के सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की रायबारी महुअवा पंचायत के बुलहवा डीह टोला गांव में पशु तस्करों द्वारा पिकअप पर पशुओं को लोड कर तस्करी के लिए बाहर लेकर जाने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर उक्त जगह पर छापेमारी की। पशु तस्कर पुलिस को देख भागने लगे, लेकिन पशु लदे पिकअप को जब्त कर लिया साथ ही इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।उ न्होंने बताया की छापेमारी में सतरह मवेशियों को बरामद किया गया है जिसमें भैंस व भैंस का पाड़ा शामिल है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.