सिमडेगा, अप्रैल 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को ओडगा ओपी क्षेत्र के बाड़ीबृंगा जंगल में तस्करी के लिए काट कर रखी गई 40 बोटा लकड़ी को जब्त किया है। बताया गया कि ओडगा ओपी क्षेत्र के बाड़ीबृंगा जंगल में अवैध तरीके से लकड़ी काट कर रखे जाने की सूचना वन विभाग को मिली। जिसके बाद वन विभाग पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर तस्करी के लिए रखे 40 बोटा सखुआ लकड़ी को जब्त कर लिया। वन विभाग की टीम पुरे मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...