देवरिया, अगस्त 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। तस्करी को बिहार जा रहा यूरिया को पिकअप समेत जब्त कर लिया गया। जांच में पुष्टि होने पर खाद विक्रेता समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। प्रशासन की इस कार्यवाही से बार्ड के उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह के अनुसार थानाध्यक्ष श्रीरामपु के निर्देश पर पुलिस बल ने बिहार सीमा स्थित चित्रसेन बनकटा में एक पिकअप वाहन को रोक कर जांच किया। पिकअप पर यूरिया एवं मैग्निशियम सल्फेट लोड किया गया था। उसमें ग्रोमोर ब्राण्ड यूरिया 100 बोरी एवं जुआरी फार्म हब का जय किसान ब्राण्ड मैग्निशियम सल्फेट 100 किग्रा. लोड था। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान यह खाद बनकटा चित्रसेन के रास्ते बिहार को भेजा जा रहा था। खाद की तस्करी मेसर्स जनपद खाद एण्ड बीज भण्डा...