तस्करी की जा रही मवेशी लदी पिकअप पुलिस ने किया जब्त
सिमडेगा, मई 13 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर थाना की पुलिस ने बुधवार की सुबह अवैध तरीके से मवेशी लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है। जब्त पिकअप वैन से पांच भैंस बरामद किए गए है। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ठेठईटांगर के रास्ते अवैध रुप से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना के आलोक में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में पंडरीपानी के लाईन होटल के समीप एक पिकअप वैन के चालक पुलिस को देखकर वाहन को खड़ा कर भाग गया। इसके बाद पुलिस के द्वारा वाहन की जांच की गई जिसमें वाहन में पांच भैंस लदे हुए पाए गए। यह भी पढ़ें- पिकअप से तीन गोवंश बरामद, तस्कर गिरफ्तार थाना प्रभारी ने बताया कि नियमानुसार वाहन को जब्त करते हुए जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- अवैध रूप से मांस ले जा रहे दो आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.