किशनगंज, फरवरी 11 -- ठाकुरगंज। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं वाहिनी रानीडांगा के जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा के पास अवैध रूप से ले जाए जा रहे 22 मवेशी की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान एक वाहन भी जप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पशुधन के अवैध परिवहन की सटीक खुफिया सूचना के आधार पर मंगलवार की मध्यरात को बागडोगरा क्षेत्राधिकार के अंतर्गत केष्टोपुर के टेपू चाय बागान इलाके में संयुक्त विशेष नाका लगाया गया था। यह स्थान अंतरराष्ट्रीय नेपाल सीमा से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित है। नाका ड्यूटी के दौरान जवानों ने सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध टाटा अल्ट्रा ट्रक को देखा, जो नीली प्लास्टिक शीट से ढका हुआ था। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर अत्यंत संकीर्ण और अमानवीय तरीके से ठूंसकर रखी गई 22 भैंस (पाड़ा) बरामद की गईं, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.