पीलीभीत, फरवरी 6 -- जहानाबाद। गोशाला में पशु तस्करी का आरोप लगाकर बजरंग दल और गोरक्षा दल के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। गोशाला में मौजूद दूसरे समुदाय के दो युवकों को बंधक बनाकर केयर टेकर के कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा रहा। घटना थाना जहानाबाद में ग्राम अमरगंज की है। यहां गोशाला में गुरूवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बजरंग दल और गोरक्षक दल से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता गोशाला के बाहर पहुंच गए। अंदर जाने की बात पर गोशाला के केयर टेकरों ने डीएम के आदेश का हवाला देकर मना किया। इसको लेकर संगठन से जुड़े लोगों की केयर टेकरों से नोंकझोंक हुई। पदाधिकारियों ने प्रधान पुत्र अखलाक से दूरभाष पर वार्ता कर अंदर जाने को लेकर कहा। पर प्रधान पुत्र ने खुद के बाहर होने की बात कहकर इंकार कर दिया। तब ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.