वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात सरगना शुभम जायसवाल के खास मनोज यादव और उसके बेटे लक्ष्य को टेंगरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और एसआईटी टीम रातभर पूछताछ करती रही। दोनों को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। कफ सिरप तस्करी में कोतवाली थाने में 15 नवंबर को दर्ज मुकदमे में औसानगंज (जैतपुरा) निवासी मनोज यादव भी आरोपी है। वहीं सूजाबाद में 9 दिसंबर को मिले सिरप के अवैध भंडारण में मनोज तथा उसके पुत्र लक्ष्य पर रामनगर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद से दोनों फरार थे। बताते हैं कि दोनों कोलकाता में छिपे थे। पुलिस के अनुसार दोनों अपने केस के सिलसिले में ही वाराणसी आ रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.