महाराजगंज, जून 25 -- महराजगंज, नवीन विषेन। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग की पकड़ी रेंज की टीम ने वन्य जीव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए संरक्षित प्रजाति के वन्य जीव गोह के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने आरोपितों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। पकड़े गए तीन लोगों में दो नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है।वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संरक्षित वन्यजीव की तस्करी के उद्देश्य से गोह यानी गोहटी को लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक जीवित गोह ,(गोहटी) बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से पकड़कर ले जाया जा रहा था। पूछताछ में आरोपितों की पहचान शंकर तथा दो...