श्रावस्ती, जून 21 -- श्रावस्ती,संवाददाता। मानव तस्करी के विरुद्ध 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से की गई बड़ी कार्रवाई । एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने तस्करी कर लाई जा रही चार नेपाली लड़कियों को मुक्त कराया। साथ ही मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुइयां द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो भारतीय व्यक्ति मोटरसाइकिल के द्वारा चार नेपाली युवतियों को मानव तस्करी के उद्देश्य से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- तस्करी कर लाई जा रही चार नेपाली लड़कियों को एसएसबी ने मुक्त कराया सूचना प्राप्त होते ही एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त विशेष नाक...