औरैया, जनवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मुहल्ला सत्तेश्वर में सोमवार देर रात एक युवक तसले में जलते कोयले से झुलस गया। युवक आशीष सोनी को घर के कमरे में धुआं उठते देख मोहल्ले और घरवालों ने समय रहते आग बुझाई। जानकारी के अनुसार, आशीष सोनी पुत्र सतीश चन्द्र घर आया और ठंड के कारण तसले में कोयला जलाकर तापने लगा। कुछ समय बाद वह सो गया। लगभग रात 10 बजे आग चारपाई पर रखे कपड़ों में फैल गई। कमरे में रखा अन्य सामान भी जलने लगा। धुआं उठता देख पड़ोसियों की नजर कमरे पर पड़ी। तत्काल घर में भगदड़ मच गई। मोहल्ले और घर के लोग मिलकर आग बुझाने में सफल रहे। वहीं, आग से झुलसे आशीष को तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख शौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। पड़ोसियों ने कहा कि अगर समय पर आग पर ध्यान नहीं दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.