तसर कीट पालन को लेकर ईचागढ़ और चांडिल में जागरूकता व तकनीकी प्रदर्शन
सराईकेला, सितम्बर 9 -- खरसावां। तसर कीट पालन को नए क्षेत्रों में विस्तार देने और स्थानीय किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्रीय रेशम बोर्ड के तहत बुनियादी बीज गुणक एवं प्रशिक्षण केंद्र (बीएसएमटीसी) खरसावां की ओर से ईचागढ़ एवं चांडिल प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीपीसी चांडिल के सहयोग से मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0 के तहत किया गया। ईचागढ़ प्रखंड के जिलिंगागर गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में 35 नए किसानों को तसर कीट पालन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों को तसर कीट पालन के मूलभूत सिद्धांत, आर्थिक संभावनाओं और अर्जुन और आसन वृक्षों के बेहतर प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही केंद्रीय रेशम बोर्ड की ओर से किसानों को उपलब्ध कराई जाने वाली संस्थागत सहायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.