तवे जैसी तपी धरती, लू से भी लोग बेहाल
प्रयागराज, मई 19 -- भीषण गर्मी का कहर जारी है। मंगलवार को भी तपिश से जनजीवन बेहाल रहा। लू और गर्म हवाओं से लगा जैसे आसमान से आग बरस रही हो। सड़कें दिनभर तवे से तपती रहीं। सुबह नौ बजे से धूप असहनीय होने लगी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा सूरज के तेवर और तल्ख होते गए। धूप इतनी तेज थी कि दोपहर होते-होते सड़कें सूनसान होने लगीं। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। तेज गर्म हवा के कारण पंखा, कूलर बेअसर रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। सोमवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज गयी। यह भी पढ़ें- यूपी कल का मौसम 20 मई, तपेंगे कई जिले; 11 जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी वहीं, न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी हुई। प्रदेश में बांदा का अधिकतम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.