पिथौरागढ़, अप्रैल 27 -- राकेश तिवारी, धारचूला। तवाघाट के शिव शक्ति सिद्ध आश्रम में छह दिवसीय शिव महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। सोमवार को महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के तौर पर सुमेरु काशी पीठ के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती मौजूद रहे। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बाद में पारंपरिक विधिविधान के साथ दस महाविद्या की मुर्तियों व 108 शिवलिंगों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मुख्य अतिथि नरेंद्रानंद सरस्वती ने आमजन से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने, धर्मांतरण कराने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने, समान नागरिक संहिता सहित सनातनी परिवारों को अपनी रक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। बाद में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.