तवांग में किसानों के लिए वरदान वीपीकेएएस की किस्म
अल्मोड़ा, अगस्त 22 -- अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की विकसित 'वीएल मंडुवा 376' अरुणांचल प्रदेश के तवांग के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। कम समय में किसानों को यह किस्म काफी अच्छी पैदावार दे रही है। वीपीकेएएस के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत के मार्गदर्शन में संस्थान के वैज्ञानिकों के एक दल ने कृषि विज्ञान केंद्र तवांग के अधिकारियों के साथ तवांग गोंगखार और ग्यामटोंग गांवों का भ्रमण किया और मंडुवा की किस्म 'वीएल मंडुवा 376' के खेत में प्रदर्शन का आंकलन किया। किसान-वैज्ञानिक संवाद और किसान दिवस का भी आयोजन किया। वैज्ञानिकों ने खेती की चुनौतियों और स्थानीय किस्मों की तुलना में किसानों में 'वी.एल. मंडुवा 376' की रुचि को जाना। किसानों ने बताया कि उन्होंने इससे स्थानीय किस्मों की तुलना में अच्छी उपज प्राप्त की। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.