सुल्तानपुर, मार्च 27 -- सूरापुर, संवाददाता। बांदा में दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत में सूरापुर के तवक्कलपुर नगरा निवासी चालक की घटनास्थल पर जलकर मौत हो गई। खलासी का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी देते हुए तवक्कलपुर नगरा निवासी खलासी अभिषेक यादव के बाबा राम बचन ने बताया कि ट्रेलर महोबा के कबरई से गिट्टी लादकर जा रहा था। सामने से आ रहे खाली ट्रेलर की गुरुवार भोर में टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों ट्रेलर में आग लग गई। आग में ट्रेलर चालक मंगरावां निवासी सुरेश पाण्डेय (55) की घटना स्थल पर जलकर मौत हो गई। जबकि क्लीनर अभिषेक यादव निवासी तवक्कलपुर बुरी तरह से झुलस गए। अभिषेक का इलाज प्रयागराज में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...