हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वार्ड 9 तल्ली बमौरी में लोगों को जल्द जलभराव से निजात मिलेगी। गुरुवार को नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों को बरसात से पहले समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से तल्ली बमौरी में थोड़ी देर की बारिश में ही जलभराव की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोग लगातार समस्या के समाधान करने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम और जल निगम के कार्मिकों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर जल निकासी का प्लान और एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए। नगर निगम के सहायक अभियंता नवल नौटियाल, जल निगम के सहायक अभियंता वाईएस रावत, पार्षद राजेंद्र जीना, मदन सिंह नेगी, महेंद्र प्रताप, रवि बेलवाल, गजेंद्र नेगी, प्रेमा...