हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- देवेंद्र रौतेला , हल्द्वानी। ज्योलीकोट में दूषित पानी से मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने के बाद अब हल्द्वानी शहर में भी पेयजल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तल्ली बमौरी के वार्ड-9 की दुर्गा कॉलोनी के घरों में लगातार गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतों के बीच एक छात्रा की मौत हो गई है। कई अन्य भी पीलिया की बीमारी से जूझ रहे हैं। अब भी दूषित पानी का समाधान नहीं होने से लोगों में बीमारियों का डर बना हुआ है। हल्द्वानी के बदहाल पेयजल वितरण सिस्टम से लोगों की जान पर खतरा बन गया है। दशकों पुरानी जर्जर और क्षतिग्रस्त लाइनों से घरों में दूषित और गंदा पानी पहुंच रहा है। तल्ली बमौरी में रह रही छात्रा की मौत के बाद विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। कई माह से घरों में गंदा पानी पहुंचने की शिकायत के बाद भी...