नैनीताल, अप्रैल 8 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल जिले में शराब की दुकानों पर तय कीमत से अधिक वसूली (ओवररेटिंग) की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस कार्रवाई से जिले के शराब व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।नैनीताल के तल्लीताल (मालरोड) स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में छापा मारा गया। लंबे समय से पर्यटकों और लोगों की ओर से ओवररेटिंग की शिकायतें की जा रही थीं। जांच के दौरान दुकान में रेट लिस्ट गायब पाई गई, जो नियमों का उल्लंघन है। टीम ने जब स्वाइप मशीन की जांच की, तो ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूलने के प्रमाण मिले। एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दी है, जिसके आधार पर लाइसेंस निरस्तीकरण या भारी जुर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.