हल्द्वानी, मार्च 18 -- नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल क्षेत्र में नशे की हालत में मां से मारपीट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर तलाशी में उसके कमरे से 1.03 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि बुधवार को हरिनगर तल्लीताल निवासी सुनीता ने बेटे के नशे में मारपीट करने की सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने उसे समझाने को उसके कमरे में पहुंची तो संदेह के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखी गई 1.03 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही नशा करने में प्रयुक्त 10 रुपये का नोट भी मौके से मिला। थानाध्यक्ष नयाल ने बताया कि आरोपी आकाश कुमार वाल्मीकि को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.