नैनीताल, जून 11 -- नैनीताल। तल्लीताल पेट्रोल पंप में गुरुवार को दिन में तेल खत्म होने के चलते कुछ घंटों तक तेल नहीं मिला, जिस कारण लोगों को वाहनों में सूखाताल पंप से तेल भरवाना पड़ा। शाम करीब साढ़े तीन बजे पेट्रोल का टैंकर पहुंचा। तल्लीताल पेट्रोल पंप के मैनेजर दीपक तिवारी ने बताया कि सुबह से पेट्रोल मिल रहा था। दोपहर में कुछ देर के लिए पेट्रोल की आपूर्ति बाधित रही और जाम के चलते गाड़ी पहुंचने में देर हुई है। अब पेट्रोल का टैंकर पहुंचा चुका है और उपभोक्ताओं को पेट्रोल दिया जाने लगा है। यह भी पढ़ें- तल्लीताल पंप में पेट्रोल खत्म होने से हुई परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...