तल्लीताल डांठ में केमू बस लाने पर चालक का चालान
नैनीताल, मई 26 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार को एक बस के प्रवेश करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए चालक का चालान कर बस को शहर से बाहर भेज दिया। पुलिस के अनुसार केमू की बस तल्लीताल डांठ तक पहुंच गई थी। इस दौरान चालक गलत दिशा से भवाली की ओर जाने का प्रयास कर रहा था, जिससे क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बस को रोककर जांच की। दस्तावेजों की जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने वाहन को वापस भेज दिया। तल्लीताल चौकी में तैनात एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि मुक्तेश्वर निवासी चालक भास्करानंद पांडे के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- शेर का डांडा मार्ग पर अवैध पार्किंग पर रोक लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.