नैनीताल, फरवरी 10 -- भवाली। तल्ला रामगढ़ में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में महाकाल शिवलिंग की स्थापना की गई। 5 फरवरी को महाकाल शिवलिंग का अभिषेक किया गया। रोज दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक दिगम्बर शिव शंकर गिरी ने भोलेनाथ की कथा सुनाई। स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि आयोजन का समापन 15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन भंडारे के साथ किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...