नैनीताल, मार्च 31 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बर्धो गांव से सटे जंगल में मंगलवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग गांव के करीब तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।गनियाद्योली रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी तपास मिश्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम को रवाना किया गया। विभागीय कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए देर शाम तक आग पर काबू पा लिया। दूसरी ओर भुजान-रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे जंगल में बीते दिन लगी आग के कारण जगह-जगह पत्थर गिरने लगे। जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर खतरे की स्थिति बनी रही और लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...