अल्मोड़ा, जनवरी 6 -- अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के हर वार्ड में गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद हो रही है। वन विभाग रानीधारा और चौघानपाटा के पास पिंजरा लगा चुका है। बीते दिनों तल्ला जोशी खोला निवासी एक व्यक्ति ने डीएफओ पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी थी। इसके बाद हरकत में आए वन विभाग ने रविवार रात तल्ला जोशीखोला में भी पिंजरा लगा दिया है। इसके अलावा नगर के मल्ला जोशी खोला, चौघानपाटा, थाना बाजार, रानीधारा, एडम्स आदि क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को मानव वन्य जीव संघर्ष के प्रति जागरूक किया गया। जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए हैं। लोगों को एहतियात बरतने के साथ घर व रास्ते में पर्याप्त रोशनी रखने, अनावश्यक रात में बहार नहीं निकलने, झाड़ियों का कटान करने आदि की हिदायत दी जा रही है। इसके अलावा वन विभाग ने लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.