भदोही, जनवरी 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सूर्यदेव के बढ़ते ताप से ठंड का असर कम होने लगा है। मौसम गर्म होते ही दोपहर में लोग स्वेटर और जैकेट निकाल दे रहे हैं। हालांकि भवनों और कार्यालयों में लोग शीत से बचाव को रूम हीटर जलाते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को तीखी धूप से अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री तक चढ़ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा की दिशा पक्षुआ और पूरवा दोनों बढ़ गई है। ऐसे में 14 किमी प्रति घंटा की दर से पक्षुआ-पुरवा हवा चलता रहा। चिकित्सकों की माने तो मौसम में आ रहे बदलाव के बीच हमें विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। सुबह-शाम पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़ा पहनें। धूप से आने पर तत्काल ठंडा पानी कदापि न सेवन करें। मच्छर से बचाव का पूरा इंतजाम बनाए रखें। रात्रि में मच्छरदानी का प्रयोग करें ताकि संक्रामक बीमारी से बचा जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.