अलीगढ़, मार्च 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गोंडा ब्लाक की तलेसरा ग्राम पंचायत बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल की। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में तलेसरा के ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष तरल अपशिष्ट प्रबंधन का मॉडल प्रस्तुत किया। प्रधान गजेंद्र सिंह ने जल महोत्सव में ग्राम पंचायत तलेसरा में किए गए कार्यों को लेकर संबोधन भी दिया। इसके लिए पहले ही पांच मिनट का कार्यक्रम आरक्षित किया गया था। जल महोत्सव 2026 8 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक चलेगा। बुधवार को विज्ञान भवन में राष्ट्रपति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भारत के समस्त राज्यों से आए हुए आयुक्त सचिव एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिसमें विभिन्न विषयों पर बेस्ट प्रैक्टिस प्रस्तुतीकरण किया गया। अलीगढ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.