पीलीभीत, जुलाई 21 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने नगर निकायों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से बचाव, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति, नाला सफाई की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक के महत्वपूर्ण मुद्दे राज्यमंत्री ने निकायों के नोडल अधिकारी को जांच समिति गठित करने को कहा ताकि नालों में साफ सफाई हुई तो जलभराव क्यों हो रहा है। इसकी जांच कराएं। साथ ही बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए एडीओ को कड़ी फटकार लगाई गई। समीक्षा बैठक में गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने नगर पंचायतवार नाला सफाई की स्थिति, नई गौशालाओं के निर्माण की प्रगति और विभिन्न वार्डों में जलभराव की संभावित स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि बरसात के दौ...