तलाक नहीं देने पर युवक और उसकी मां को जमकर पीटा
प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दरियाबाद मोहल्ले में पत्नी को तलाक देने से इनकार करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने युवक और उसकी मां की जमकर पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अतरसुइया पुलिस छह आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।दरियाबाद निवासी रईसा बेगम की तहरीर के मुताबिक, उनके इकलौते बेटे अरशद की करीब आठ साल पहले मरियम पुत्री खालिद के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि करीब एक साल पहले बहू मरियम झगड़ा कर सभी जेवरात और स्त्रीधन लेकर अपने मायके चली गई। कई बार बुलाने के बाद भी वह ससुराल नहीं लौटी। आरोप है कि 11 जून की शाम आलम शाह, अमन शाह, अली, आमिर, साहिल और कमर सहाना समेत तीन-चार अज्ञात व्यक्ति लामबंद होकर उनके घर पहुंचे। उनके बेटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.