नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। दरअसल, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम शिवपुर गांव के रहने वाले ज्ञानचंद्र गौतम ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराकर उसे सम्मान विदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, ज्ञानचंद्र गौतम की शादी जून 2021 में हुसैनाबाद गांव निवासी रवीना गौतम से हुई थी। कुछ वर्षों तक दोनों के बीच सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन दो साल बाद रवीना की मुलाकात अपने ही गांव के प्रदीप कुमार से हुई। फोन पर बातचीत के सिलसिले में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। परिवार वालों ने जब रवीना को मोबाइल पर प्रेमी से बात करते पकड़ लिया तो उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। धीरे-धीरे म...