तलाक देने के लिए मां-बेटे को पीटा
प्रयागराज, जून 15 -- दरियाबाद में तलाक देने के लिए घर में घुसकर मां-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में आधा दर्जन नामजद और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रईसा बेगम के अनुसार, उनके बेटे अरशद की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व मरियम से हुई थी। आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले मरियम घरेलू विवाद के बाद जेवर आदि लेकर मायके चली गई। कई बार बुलाने के बावजूद नहीं आई। पीड़िता का कहना है कि 11 जून की शाम आलम शाह, अमन शाह, अली, आमिर, साहिल, कमर सहाना तथा तीन-चार अज्ञात लोग उनके घर के पास आए और अरशद पर मरियम को तलाक देने का दबाव बनाने लगे। अरशद ने तलाक देने से इनकार किया तो सभी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए अरशद घर के अंदर भागा तो हमलावर भी घुस आए। उन्हें और बेटे को पीटा। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.