अमरोहा, जनवरी 23 -- अमरोहा। तलाक देने के बाद मायके जाकर विवाहिता से मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पति समेत दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेरियान की है। यहां पर रहने वाले मोहम्मद आलम ने तीन साल पूर्व अपनी बेटी सिमरन की शादी मोहल्ला मच्छरट्टा निवासी सिकंदर के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले सिमरन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। इसी प्रताड़ना के बीच लगभग तीन महीने पहले सिकंदर ने तीन तलाक देते हुए रिश्ता खत्म कर लिया। मुकदमा अदालत में चल रहा है, तलाक पीड़िता मायके में पिता के साथ रहती है। आरोप है इसी बीच ससुराल पक्ष के लोगों ने बीती 17 जनवरी को घर पर चढ़ाई कर दी। गाली-गलौज करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.