तलाक दिए बिना दूसरी शादी की तैयारी, शिकायत
फतेहपुर, जून 22 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में तलाक दिए बिना दूसरी शादी की तैयारी कर रहे युवक की शिकायत उसकी पत्नी ने पुलिस से की है। पीड़िता नीलम देवी पत्नी रघुराज ने पुलिस को में तहरीर देकर पति और दूसरी युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता नीलम देवी ने आरोप लगाया कि उसका पति रघुराज आयदिन उसके साथ मारपीट करता है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। उसने बताया कि उसके तीन बेटियां हैं और पति बिना तलाक दिए और उसकी सहमति के बिना गांव की ही एक युवती से दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि पति के इस कदम से उसके और बेटियों के भरण-पोषण पर संकट खड़ा हो जाएगा। शादी का विरोध करने पर पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच के बाद आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.