तलाक दिए बिना दूसरी शादी का आरोप, पति समेत दो पर मुकदमा
देहरादून, अगस्त 30 -- श्यामपुर। कांगड़ी निवासी एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने, दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने उसके पति सुमित और रितू पत्नी सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला के अनुसार उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को मुजफ्फरनगर निवासी सुमित के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने वर्ष 2025 में रितू नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। शिकायत के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को उक्त महिला से एक बच्ची का जन्म हुआ और जन्म संबंधी अभिलेख में सुमित का नाम पिता के रूप में दर्ज है। महिला ने आरोप लगाया कि 25 जून को उसका पति मायके पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.