तलाक के बाद मायके आई पत्नी पर चाकू से हमले में 11 दिन बाद केस दर्ज
जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- जमशेदपुर, संवाददाता। जुगसलाई में तलाक के बाद मायके में रह रही महिला पर उसके पति द्वारा चाकू से जानलेवा हमले के मामले में 11 दिन के बाद केस दर्ज किया गया है। हमले में महिला के बचाव के लिए पहुंचे उसके भाई को भी चाकू से वार कर घायल करने का आरोप है। महिला के पिता मो. सलीम वारसी (53) के लिखित आवेदन पर जुगसलाई थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
पुलिस की रिपोर्ट पुलिस के अनुसार, सलीम ने 12 सितंबर 2026 को शाम करीब पांच बजे लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर जुगसलाई थाना में केस दर्ज किया गया। प्राथमिकी में नामजद आरोपी साजिद उर्फ मोनू, पिता मो. राशिद, को बनाया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.