खगडि़या, मार्च 19 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव निवासी बॉबी क़ो गोतिया की तलाक पत्नी से शादी रचाने का मूल्य जान देकर चुकानी पड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सुबह बॉबी अपने घर से निकलकर बाजार की ओर जाने के लिए निकला ही था कि इसी बीच हथियार से लैस होकर अपराधियों ने गोली चला दी। जो गोली युवक के सीने में जा लगी। लगातार दो गोलियां दागे जाने के कारण युवक की घातनस्थल पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही कहरटोली में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद परिजन व स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। हर आने जाने वाले लोग तलाक बाद शादी की चर्चा पर अपनी-अपनी बात कह रहे थे। जितनी मुंह उतनी बात का बाजार गर्म था। इ...