कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने दामाद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि तलाक के बाद भी पूर्व पति उसकी बेटी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है, जिससे उसकी वैवाहिक जिंदगी संकट में पड़ गई है। मनौरी गांव की महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह 19 मई 2022 को पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी के बाद से ही युवक गाली-गलौज और मारपीट करता था। बाद में दोनों के बीच समझौते के साथ तलाक हो गया। थाना पूरामुफ्ती में लिखापढ़ी के साथ लेन-देन भी निपट गया। इसके बाद बेटी का विवाह प्रयागराज के करैली थाना क्षेत्र निवासी रिंकू कुमार से कर दी। आरोप है कि बेटी का पूर्व पति अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल...