शामली, अक्टूबर 4 -- शामली-श्यामला गांव में विवाहिता पर चाकू से हमला कर घायल करने और कथित धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पति समेत छह नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को करीब चार वर्षों से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट, धोखाधड़ी, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता रामकुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सोनम की शादी करीब चार वर्ष पहले पिंडोरा निवासी मनोज के साथ हुई थी। शादी के बाद मनोज सोनम को अपने साथ पंजाब ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से मारपीट की जाती थी। करीब चार महीने पहले मनोज सोनम को उसके मायके छोड़ गया था। आरोप है कि बीती 21 जुलाई को मनोज सोनम को कैराना ले गया और कथित रूप से ...