उरई, मार्च 3 -- कालपी। यमुना में सोमवार दोपहर को मिले युवती के शव की पहचान उरई की मीनाक्षी के रूप में हुई है, जो पति द्वारा किए गए तलाक के मुकदमे से परेशान थी और उसी के चलते वह पति का घर छोड़कर उरई मायके में रह रही थी। इसी तनाव में उसने नदी में कूद कर जान दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटेल नगर निवासी रामआसरे ने बेटी मीनाक्षी का 14 अप्रैल 2022 को कदौरा के फर्रासखाना निवासी जयकुमार के साथ शादी की थी। एक साल बाद जयकुमार ने तलाक का मुकदमा कर दिया तब से मीनाक्षी पिता के साथ रह रही थी। कई बार पिता ने समझौता कराने की कोशिश की लेकिन जयकुमार नहीं माना। इसी तनाव में मीनाक्षी परेशान रहने लगी। जिसके चलते सोमवार सुबह मीनाक्षी चुपचाप घर से निकल गई और कालपी यमुना नदी पर पहुंच छलांग लगा दी। शाम को उसका शव कालपी के पास यमुना नदी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.