देहरादून, सितम्बर 25 -- देहरादून के क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में 26 वर्षीय विवाहिता काजल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने फरार आरोपी और काजल के पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले उसे काजल के तलाक लेने की तैयारी की बात पता चली थी। तब से वह मारने की प्लानिंग कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, पिछले एक साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। धीरज ने पूछताछ में बताया कि काजल उसे घर में घुसने और बच्चों से मिलने नहीं दे रही थी। करीब एक महीने पहले उसे काजल के तलाक लेने की तैयारी की जानकारी मिली। इसके बाद उसने हत्या की साजिश रची और सहारनपुर से तमंचा खरीद वारदात को अंजाम दिया। ससुराल में नींद में सो रही पत्नी को दो गोली मारकर वह फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- तलाक से पहले पत्नी को गो...