शाहजहांपुर, मार्च 6 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। बालाजी नगर कॉलोनी में महिला की हत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मृतका आरती अपने पति मनमोहन पांडेय से अलग रह रही थी और तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन था। पुलिस के अनुसार मनमोहन रोजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। करीब 10 वर्ष पहले उसने प्रेमनगर की रहने वाली आरती से परिवार के विरोध के बावजूद शादी की थी। शुरुआती दिनों में दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। पारिवारिक तनाव के चलते करीब दो साल पहले आरती ने अदालत में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया और पति से अलग रहने लगी।दोनों की छह साल की एक बेटी है, जो फिलहाल अपने पिता के पास रहती है। इसी दौरान आरती की मुलाकात चौक कोतवाली क्षेत्र की बृज विहार कॉलोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.